Plasfy-GraphicsDesigner

खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी डीवीसीएम रैंक की नक्सली राजे कांगे गिरफ्तार

कांकेर 12 जनवरी 2025। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी और डीवीसीएम रैंक की नक्सली राजे कांगे को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजे कांगे, जो खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी हैं, जिसपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीण के घर से पकड़ी गई राजे कांगे

पुलिस ने जानकारी दी है कि राजे कांगे को कौड़ोसाल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया गया। वह एक ग्रामीण के घर में छिपी हुई थी। पुलिस ने नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी, जिसने उसे शरण दी थी, उसको भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभाकर की गिरफ्तारी के बाद मिली सफलता
गौरतलब है कि बीते माह पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रभाकर को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राजे कांगे की गिरफ्तारी से पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

रावघाट एरिया में फैलाया हुआ था आतंक
राजे कांगे लंबे समय से रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी के रूप में सक्रिय थी और क्षेत्र में कई नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने में एक अहम कदम साबित होगी।

पुलिस ने नक्सली गतिविधियों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

mahajan printers
Loading poll ...
Coming Soon
2025 में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष के रूप में आप किसे देखना चाहते है?

About Surya Nevendra

Check Also

कांकेर :-  7 ईनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शासन की पुनर्वास नीति से मिली नई शुरुआत

Follow Us उत्तर बस्तर डिवीजन के 7 नक्सलियों ने कांकेर में आत्मसमर्पण किया है। इन …