Plasfy-GraphicsDesigner

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर, 17 जनवरी, 2025 – बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है।

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

mahajan printers
Loading poll ...
Coming Soon
2025 में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष के रूप में आप किसे देखना चाहते है?

About Surya Nevendra

Check Also

स्क्रूटनी पश्चात पार्षद पद के लिए 56 और अध्यक्ष के लिए 04 का नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए

Follow Us कांकेर, 29 जनवरी 2025/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत आज जिले …