Wednesday, 5 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर 18 जनवरी 2025। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना सीमा के पास मारुडबाका और पुजारी कांकेर के घने जंगलों में चल रही मुठभेड़ में अब तक 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हो रही है। सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया। फिलहाल दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और बरामद हथियारों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी घटना की जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं, और अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस ऑपरेशन को नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

बीजापुर जिले में नक्सली गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। तेलंगाना सीमा से सटे घने जंगलों में नक्सलियों की मजबूत पकड़ है।

mahajan printers
Loading poll ...
Coming Soon
2025 में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष के रूप में आप किसे देखना चाहते है?

About Surya Nevendra

Check Also

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Follow Us चारामा:- नेशनल हाइवे-30 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक …