गरियाबंद ब्रेकिंग | संवाददाता – लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलझर में स्थित गोल्डा नाला जलाशय में एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह जलाशय प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी के समीप स्थित है।
मृतक की पहचान ग्राम फुलझर निवासी किशन ध्रुव पिता मेंघ ध्रुव (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशन ध्रुव जलाशय में नहाने गया था, जहां वह गहराई में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फिंगेश्वर थाना प्रभारी और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को जलाशय से बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से जलाशयों के समीप सावधानी बरतने की अपील की है।

गोल्डा नाला जलाशय में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, गांव में छाया मातम
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।