कोंडागांव। विजय साहू।
कांग्रेस भवन से रविवार शाम कांग्रेस पार्टी ने मशाल रैली निकाली, जो जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और गांधी चौक में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो” जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताया।
रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व विधायक केशकाल संत नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम और पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी निभाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
Live Cricket Info