गरियाबंद। 21 अगस्त 2025।
लोकेश्वर सिन्हा।
गरियाबंद जिला अस्पताल में बीते दिनों हुई लापरवाही का मामला अब बड़ा मुद्दा बन गया है। अस्पताल परिसर में महिला गार्ड द्वारा एक मरीज को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने इसे स्पष्ट रूप से गंभीर लापरवाही मानते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर ने अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी पहले भी सामने आती रही है, लेकिन इस बार सुरक्षा गार्ड द्वारा इलाज जैसे संवेदनशील कार्य किए जाने ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, कलेक्टर सख्त – सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस, जांच के बाद होगी कार्रवाई
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।