Breaking News

जिला सुकमा के नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा से दुलेड क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप विस्फोटक सामाग्री को सुरक्षा बलों ने किया गया बरामद,,,,

203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की रही है संयुक्त कार्यवाही।


जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में  नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 22 जनवरी को नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी आरओपी व डेप्ट प्रोटेक्शन ड्यूटी ग्राम मेट्टागुड़ा व दुलेड के मध्य आसपास क्षेत्र जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान  22 जनवरी दोपहर 12 बजे ग्राम मेट्टागुड़ा से दुलेड के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखें भारी मात्रा में डम्प  सामाग्री जिसमें BGL सेल बनाने का सामग्री , विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया ।बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं

नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण:-

1. लोहे की पाइप व्यास 1″ लंबाई लगभग 2 फीट -09 नग
2. लोहे की पाइप व्यास .75″ लंबाई।  लगभग 2 फीट -28 नग
3. लोहे की पाइप व्यास 1.5″ लंबाई लगभग 1 फीट
4. मिश्र धातु शीट- 13 नग
5. गैस वेल्डिंग के लिए बड़े आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उपयोग -01 नग
6. गैस वेल्डिंग के लिए छोटे आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उपयोग -01 नग
7. कार्बाइड टैंक-01 नग
8. सोलर होम लाइटिंग सिस्टम कैबिनेट की बॉडी -01 नग
9. होंडा जेन सेट 1000 EBK-01 नग
10. हैंड ड्रिल मशीन -01 नग
11. फायर ब्लोअर-01
12. BGL बम -14 नग
13. IED- 21 नग
14. इस्तेमाल किया गया डेटोनेटर वायर
– 74 नग
15. BGL बम पाउच -03 नग
16. छोटा BGL बम – 04 नग
17. सफाई ब्रश 01 नग
18. स्विच के साथ छोटी ट्यूब लाइट -01  संख्या
19. सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर लगभग -1.5 किलोग्राम
20. बीजीएल बम आयरन टेल यूनिट-19 संख्या
21. लेवलिंग पाइप-10 मीटर
22. प्रिज्मेटिक सेल -03 संख्या
23. रेडियो सेट कवर बीओफ़ेंग -04 संख्या
24. रेडियो ट्रांजिस्टर कैबिनेट -01 संख्या
25. रेडियो सेट चार्जर कवर-01 संख्या
26. मगरमच्छ क्लिप -11 संख्या
27. मल्टीमीटर कैबिनेट -01 संख्या
28. छोटी पेंसिल बीटीवाई -05
29. लोहे की पाइप -कुल 2 फीट
30. बीजीएल राउंड -04 संख्या
31. ग्रीस लगभग -1 किलोग्राम

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG – ब्रेकिंग : धमतरी के जंगलों में बाघ की आहट,इस वनपरिक्षेत्र में मिला पग चिन्ह, वनविभाग की टीम अलर्ट,लोगों से की जा रही ये अपील…

Follow Us धमतरी 2 जुलाई 2025। उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के बाद अब धमतरी वन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

× Contact Us!