कांकेर 22 अगस्त 2024:- सोशल मीडिया आज के दौर में किसी सूचना को आदान प्रदान करने का आसान तरीका बन गया है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार आसमाजिक तत्वों द्वारा किए गए कृत्य भी सामने आते है, इसी प्रकार का एक वीडियो कांकेर जिले के पखांजूर से वायरल हो रहा है।
बताते चले कि वीडियो में एक युवक केक काटते हुए दिख रहा है और अन्य साथी भी दिखाई दे रहे है,और केक कटिंग के दौरान राष्ट्रगान का मजाक उड़ा रहे है और अश्लील शब्दों का भी प्रयोग कर रहे है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा और लोग इन पर कार्यवाही कि करने की मांग कर रहे है। जहां युवाओं को देश का भविष्य माना जाता है और युवाओं द्वारा देश के राष्ट्रगान पर इस प्रकार मजाक उड़ाना अशोभनीय है।
यह वीडियो पखांजूर के ग्राम पी. व्ही.68 का बताया जा रहा है,युवकों द्वारा केक कटिंग कर मजाकिया अंदाज में राष्ट्रगान गा कर सोशल मीडिया में पोस्ट भी कर दिया गया। वीडियो देखने के बाद लोग आक्रोशित हुए है और इनपर कार्यवाही की मांग कर रहे है। अब देखना ये होगा कि इन युवाओं का देश के राष्ट्रगान पर किए गए अपमान पर क्या कारवाही होता।

CG जन्मदिन मना रहे युवाओं ने किया राष्ट्रगान का अपमान, सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दों का वीडियो वायरल,कार्यवाही की मांग
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।