कांकेर : 1 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिल रही है, बताया जा रहा है कि यहां आज यानी बुधवार की देर शाम करीब 5 बजे कांकेर जिले की सीमा से लगे मरकाटोला घाट के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गोलापल्ली से रायपुर जा रहे शिक्षकों से भरी एक तूफान वाहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में सवार करीब 11 शिक्षक मौजूद थे। हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं लेकिन गनीमत यह रही कि कोई भी शिक्षक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही चारामा और पुरूर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरकाटोला घाट क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है,गनीमत यह रही कि समय रहते सभी शिक्षक सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

CG – भीषण हादसा : क्रूजर को कार ने मारी टक्कर,उड़े परखच्चे… मौके पर मची चीखपुकार,रायपुर जाने के दौरान हुआ हादसा,11 शिक्षक थे सवार…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।