चारामा, 19 नवंबर 2025। प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने के ऐतिहासिक निर्णय का व्यापक स्वागत किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा ने इस फैसले को जनहित में उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को वह राहत दी है जिसका इंतज़ार लंबे समय से था। यह सिर्फ बिजली बिल कम करने का कदम नहीं बल्कि जनता के जीवन में प्रकाश, विश्वास और स्थिरता बढ़ाने वाला संकल्प है। जनकल्याण ही उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि बिजली बिल आधा होने से ग्रामीणों, गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यवसायियों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा। यह निर्णय प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति देगा और घर-घर में खुशहाली लाने का कार्य करेगा।
मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फैसला प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
