धमतरी 04 दिसम्बर 2025। मगरलोड ब्लॉक के मेघा इलाके में मोमोज खाने से आसपास के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बन गई। मेघा चौक बैंक के पास बिक रहे मोमोज खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। प्रभावितों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
खंड चिकित्सा अधिकारी मगरलोड से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर से 02 दिसंबर के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में कुल 18 मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए। इनमें 18 साल से कम उम्र के 13 बच्चे और 5 वयस्क शामिल हैं। सभी मरीज विकासखंड मगरलोड के भैसमुंडी, बेलरदोना, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह और जामली गांवों से हैं।
अधिकांश मरीजों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार मरीज अब भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।
इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग को मोमोज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही संदिग्ध मोमोज दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रभावित मरीज अब खतरे से बाहर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

CG – मोमोज खाने से 18 लोग बीमार,अस्पताल में कराया गया भर्ती..मचा हड़कंप…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।