कांकेर। 18 दिसंबर 2025। जिले के आमाबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बड़े तेवड़ा में धर्मांतरण और शव दफन को लेकर उपजा विवाद लगातार तीसरे दिन भी शांत नहीं हो सका है। मृतक का पुत्र, जो मूलतः आदिवासी समाज से था और बाद में ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कर चुका था, मृतक के शव को गांव में दफनाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर तनाव उत्पन्न हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के पुत्र द्वारा शव को गांव में दफनाए जाने के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे मामला गरमा गया। बीते दिन दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें बीच-बचाव के दौरान पुलिसकर्मियों सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। बड़े तेवड़ा गांव और आमाबेड़ा क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अनावश्यक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर लोगों को रोका जा रहा है।
विवाद के तीसरे दिन आदिवासी समाज का आक्रोश और बढ़ गया। समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया और दफन किए गए शव को बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित रहा, वहीं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और दोनों पक्षों से संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

धर्मांतरण और शव दफन विवाद ने पकड़ा तूल, बड़े तेवड़ा में तनाव चरम पर: सड़क जाम, भारी पुलिस बल तैनात
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।