Breaking News

CG —भाजपा युवा मोर्चा को नया नेतृत्व, संजू गोपाल साहू बने कांकेर जिला अध्यक्ष

कांकेर 20 दिसंबर 2025 —भारतीय जनता युवा मोर्चा को कांकेर जिले में नया नेतृत्व मिला है। संजू गोपाल साहू को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कांकेर के पुराने बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू ने प्रदेश व जिला नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सौंपे गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा जिले के प्रत्येक युवा को भाजपा की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता महेश जैन ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। संगठन के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गए हर कार्य को युवा मोर्चा पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाता है। वहीं नव नियुक्त महामंत्री धरेन्द्र ठाकुर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर कांकेर विधायक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  CG धान संग्रहण केंद्र में श्रमिकों का प्रदर्शन, श्रमिकों के 13 महीने की भविष्य निधि राशि नहीं मिलने पर विरोध, पूर्व विरोध प्रदर्शन में अधिकारियों ने दिया था आश्वाशन
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG— ग्राम आंवरी में सद्भावना शिविर, अस्पृश्यता मिटाने का लिया संकल्प

Follow Us कांकेर 19 दिसंबर 2025:- जिले के ग्राम आंवरी में आज अस्पृश्यता निवारण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.