Saturday, October 31, 2026
Latest:
अपराधकांकेरब्रेकिंगहोम

चारामा नगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में उठाईगिरी, 8 लाख से अधिक का सोना लेकर फरार हुआ शातिर चोर,,जांच मे जुटी पुलिस

Spread the love

कांकेर31 अक्टूबर 2026:—  चारामा नगर के सदर बाजार स्थित भंसाली ज्वेलर्स में शनिवार सुबह दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना सामने आई है। सोना खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे एक युवक ने दुकान संचालक को बातों में उलझाकर करीब 40 ग्राम सोने के जेवर और अन्य सामान पार कर दिए। चोरी हुए सोने की कीमत आठ लाख से अधिक रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। हेलमेट पहने एक युवक सोना खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचा। इस दौरान उसने दुकान संचालक से सोने के गहने दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान युवक ने संचालक को उलझाए रखा और मौका पाकर सोने के सिक्के तथा सोने के बिस्किट के टुकड़े लेकर फरार हो गया। घटना के बाद दुकान में सोने की जांच करने पर चोरी का पता चला।

बताया जा रहा है कि दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में हेलमेट पहने युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चारामा पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *