Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की दीवार ढहने से दो महिलाओं की मौत, मासूम गंभीर

बालोद 10 दिसम्बर 2025। जगन्नाथ साहू की रिपोर्ट।
डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली में डैम किनारे ईंट निर्माण के लिए बनायी गई पानी की टंकी की दीवार अचानक ढह गई, जिससे मौके पर काम कर रहीं दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और एक मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची की स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक महिलाएं बलौदाबाजार जिले की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में मजदूरी करने आई थीं। मृतकों की पहचान चन्द्रकला पति निंद कुमार (45 वर्ष) और आशा बारले पति सूरज बारले (29 वर्ष) के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG— कांकेर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 23 लाख के ईनामी 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Follow Us कांकेर 10 दिसंबर 2025 :- नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.