जगदलपुर 18 दिसंबर 2025। दुर्ग से तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक यात्री बस गुरुवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर गांव के पास सुबह करीब 5 बजे बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाए होने के कारण बस चालक को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही भानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking.. तिरुपति दर्शन करने जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।