कांकेर 19 दिसंबर 2025:- आमाबेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों और पुलिस आमने–सामने होने के बाद पैदा हुए तनावपूर्ण हालात के बीच प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गई है। झड़प में घायल हुए लोगों का हाल जानने कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर जिला अस्पताल पहुंचे।
कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से घायलों के उपचार की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया है कि घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ स्थिति की समीक्षा कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
