बालोद 16 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के पुलिस बैरक में एएसआई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई को हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, एएसआई सुसाईड जैसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली पाई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है,जानकारी के मुताबिक मृतक एएसआई का नाम हीरामन मंडावी उम्र करीब 50 वर्ष.. जो दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ थे, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है।
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
