कांकेर 10 दिसंबर 2025 :- नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदवाड़ा हमले में शामिल महिला नक्सली समेत कुल चार नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इन सभी पर कुल 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें दो महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं, जो लंबे समय से कांकेर जिले के साथ-साथ आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी सक्रिय थे।
आपको बता दें कि इसी मंदवाड़ा नक्सल हमले में एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। आज इन चारों नक्सलियों ने कांकेर के एसपी आई कल्याण एलिसेला के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
समर्पण के बाद एसपी आई कल्याण एलिसेला ने सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। पुलिस इसे नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लगातार सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा जिसका परिणाम है कि नक्सल अब बैक फूट में जा रहे है।

BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
