सुकमा, 14 मई 2025। जिले में तैनात एक गोपनीय सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सुरक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी गृह भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जवान मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के बाद से विभाग में शोक और स्तब्धता का माहौल है। आला अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

CG – BREKING… गोपनीय सैनिक ने राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस ने की जांच शुरु…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।