धमतरी/नगरी : 20 दिसंबर 2025। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी द्वारा कल यानी रविवार 21 दिसंबर को साहू सदन नगरी में अधिकारी,कर्मचारी सम्मेलन और सेवा नृवित्त व नव नियुक्ति सम्मान समारोह का अयोजन किया गया है,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अरूण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, अध्यक्षता कंवल राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी, विशेष अतिथि के तौर पर हृदय लाल साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, पुनीत साहू संरक्षक तहसील साहू समाज नगरी, अंगद लाल साहू सेवा निवृत्त प्राचार्य, दीनानाथ साहू संरक्षक राजिम भक्तिन तेलीन माता स.,योगेंद्र कुमार साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी।
श्रीमती भुनेश्वरी साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी, देवेश कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर पीएससी चयनित, गौरव साहू सहायक संचालक सीजी पीएससी चयनित, वैभवी साहू सहायक संचालक सीजी पीएससी चयनित, चंद्रभान साहू आबकारी उपनिरीक्षक पीएससी चयनित, रामनाथ साहू उप प्राचार्य डाईट नगरी, एम. आर. साहू एसडीओ उप वनमंडल नगरी, गैंदलाल साहू तहसीलदार, सोमेंद्र साहू सोमेंद्र साहू परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नगरी, प्रकाशचंद साहू विकासखंड स्त्रोत समन्यवक नगरी शामिल होंगे।
इस दौरान सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रथम स्थान प्राप्त देवेश कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर एवं गौरव कुमार साहू सहायक संचालक ग्रामीण विकास विभाग,वैभवी साहू सहायक संचालक महिला बाल विकास, चंद्रभान साहू आबकारी उप निरीक्षक द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें पर व्यापक स्पीच दिया जाएगा।
साथ ही क्षेत्र के प्रतियोगी बच्चों से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है, साथ ही अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी के द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया जाएग, इसकी जानकारी अध्यक्ष लोमश साहू , पदुम साहू ,यशपाल साहू,के.पी. साहू, लोचन साहू, भूषण साहू,विजय साहू,थम्मन साहू,पवन साहू,दूधेश्वर साहू,उपेंद्र साहू, लक्ष्मीकांत साहू ,दिनेश साहू द्वारा दिया गया।

CG – धमतरी :.. साहू समाज का अधिकारी,कर्मचारी सम्मेलन कल 21 दिसंबर रविवार को,CG – PSC टॉपर देवेश साहू सहित अन्य चयनित अभ्यर्थी देंगे मोटिवेशन स्पीच,सम्मान समारोह भी…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।