बीजापुर 16 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए,घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, फिलहाल दोनों घायल जवानों की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आज पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ 229 एवं कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम बासागुड़ा क्षेत्र के जंगल में एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी, उसी दौरान जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से दो जवानों को चोंट आई है।
घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है,दोनों घायल जवानों की स्तिथि सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
CG – दो जवान घायल : एरिया डॉमिनेशन में निकले जवानों पर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट, दो जवान घायल…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।