कांकेर, 21 मार्च 2025 :- जिले के कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने तालाकुर्रा गांव के रहने वाले झमित कुमार सिन्हा को आगे की पढ़ाई के लिए नया लैपटॉप दिया। झमित मूकबधिर हैं और बी.ए. फाइनल की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
उनके पिता अतिल कुमार सिन्हा ने बताया कि झमित पहले बोल सकते थे, लेकिन 10 दिसंबर 2017 को अचानक उनकी आवाज बंद हो गई। उस समय वह 9वीं कक्षा में पढ़ रहे थे। झमित आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, इसलिए कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने से उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में लैपटॉप प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल भी मौजूद रहे।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।