Plasfy-GraphicsDesigner
Breaking News

भानुप्रतापपुर में क्रॉस वोटिंग का विवाद, कांग्रेस पार्षद के खिलाफ शिकायत,,,

भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ। कांग्रेस के पास 10 पार्षद और भाजपा के पास 5 पार्षद होने के बावजूद, भाजपा के गजानंद डडसेना चुनाव जीत गए। इस हार के बाद कांग्रेस में नाराजगी खुलकर सामने आ गई।

कांग्रेस के 8 पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद तुषार ठाकुर पर क्रॉस वोटिंग करने और अन्य पार्षदों को भी पार्टी के खिलाफ वोट देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने विधायक सावित्री मंडावी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह ठाकुर को लिखित शिकायत दी है। कांग्रेस ने तुषार ठाकुर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, तुषार ठाकुर ने भी अपने बचाव में बयान जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
mahajan printers

About Pankaj Yadu

Check Also

भाजपा के 5 पार्षद और कांग्रेस के 10 पार्षद होने के बावजूद, भाजपा के गजानंद डडसेना ने जीत हासिल की,,,

Follow Us भानुप्रतापपुर: नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *