बिलासपुर, 21 अप्रैल 2025।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना मरिमाई मंदिर के पास उस समय हुई जब मोहम्मद मोबिन ने जयपाल साहू पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मोबिन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। मोबिन को संदेह था कि उसकी पत्नी और जयपाल साहू के बीच कोई संबंध है, इसी कारण उसने जयपाल पर हमला किया।
हमले के बाद मोबिन अपनी पत्नी पर भी हमला करने की नीयत से तिफरा स्थित उसके निवास की ओर रवाना हुआ, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया। घायल जयपाल साहू को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

CG, चरित्र शंका के चलते जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Was this article helpful?
YesNo