Wednesday, 5 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

सड़क सुरक्षा माह के तहत चारामा में बाइक रैली के माध्यम से यातायात नियमों की दी गई जानकारी

कांकेर 17 जनवरी 2025। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चारामा में पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

पुलिस द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत नगर में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने इस मौके पर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान के दौरान लोगों को समझाइश दी गई और यातायात उल्लंघन करने वालों पर समय-समय पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। यह अभियान सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

चारामा पुलिस द्वारा चलाया गया यह जनजागरूकता अभियान जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक प्रभाव डालने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहल से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

mahajan printers
Loading poll ...
Coming Soon
2025 में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष के रूप में आप किसे देखना चाहते है?

About Surya Nevendra

Check Also

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Follow Us चारामा:- नेशनल हाइवे-30 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक …