उत्तर बस्तर डिवीजन के 7 नक्सलियों ने कांकेर में आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर शासन द्वारा कुल 32 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण शासन की “पुनर्वास नीति” से प्रभावित होकर किया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
इन नक्सलियों का संबंध उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट, परतापुर, और गढ़चिरौली डिवीजन से था और यह कई नक्सल घटनाओं में शामिल थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला सहित 7 सदस्य हैं, जिन पर विभिन्न नक्सली घटनाओं में भागीदारी का आरोप है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची:
1. ममता उर्फ शांता (बत्तुलै) – उत्तर बस्तर डिवीजन के केएएमएस प्रभारी, 26 नक्सल घटनाओं में शामिल।
2. दिनेश मट्टामी – मिलिट्री कंपनी नम्बर-10 सदस्य, 2024 में हिदूर में आगजनी की घटना में शामिल।
3. आयतु राम पोटाई – मिलिट्री कंपनी नम्बर-05 सदस्य, 2018 से 2024 के बीच कई मुठभेड़ों में शामिल।
4. जमुना उर्फ नीरा नेताम – परतापुर एरिया कमेटी सदस्य, 2003 से 2024 तक कई नक्सल घटनाओं में शामिल।
5. इतवारीन पद्दा – परतापुर एलजीएस सदस्य, 2012 से 2024 तक नक्सल घटनाओं में शामिल
6. संजय नरेटी – पानीडोबीर/रावघाट एलओएस सदस्य, 2023 में नक्सल मुठभेड़ों में शामिल।
7. सगनु राम आंचला – पानीडोबीर एलओएस सदस्य, 2023 में नक्सल मुठभेड़ों और आगजनी में शामिल।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को उनके द्वारा किए गए अपराधों के बदले सरकार ने एक नई शुरुआत की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर दिया है।
Check Also
भिलाई: कोहका में कार बम धमाका, CCTV में कैद हुई घटना, विधायक पहुंचे मौके पर
Follow Us भिलाई 29 जनवरी 2025। शहर के कोहका क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त …