कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के कोपा कटेल गांव में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में ग्रामीणों पर पुलिस बुलाकर नक्सलियों को गिरफ्तार कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य रमेश कुमेटी, सचिव श्यामसाय हुपेंडी, चंदनसिंह उसेंडी, रजेसिंह हुपेंडी, हीरालाल लोहार और श्यामनाथ उसेंडी पर पुलिस की मदद करने का आरोप लगाया है।
नक्सलियों ने अपने हार्डकोर नेताओं प्रभाकर और डीवीसी सदस्य राजे कांगे की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। बता दें कि पिछले दिनों कांकेर पुलिस ने प्रभाकर राव और उसकी पत्नी राजे कांगे को गिरफ्तार किया था। पोस्टर और बैनर के मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
Check Also
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
Follow Us चारामा:- नेशनल हाइवे-30 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक …