धमतरी, 13 अगस्त 2025।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत धमतरी शहर में आज एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 मीटर लंबा तिरंगा लहराकर देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की गई। इस रैली में महापौर रामू रोहरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगरवासी और सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
घड़ी चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों और चमेली चौक से होते हुए निकली इस यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा शहर देशप्रेम के रंग में रंग गया। हाथों में लहराते तिरंगे और बच्चों के उत्साह ने वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।
इस रैली का विशेष आकर्षण रहा नशामुक्ति का संदेश। प्रतिभागियों ने समाज को यह संदेश दिया कि स्वच्छ और सशक्त भारत के लिए नशा छोड़ना अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम परिसर में रैली के समापन पर महापौर रामू रोहरा ने बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए कहा,,,, नशे से दूरी और अनुशासन के साथ ही हम राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

धमतरी में 1000 मीटर तिरंगे संग निकली भव्य रैली, गूंजे देशभक्ति के नारों के साथ नशामुक्ति का संदेश
Was this article helpful?
YesNo