Breaking News

NEWS : सिहावा विधानसभा क्षेत्र को मिला 1अरब 81करोड़ 50 लाख का स्वीकृत बजट,MLA अंबिका मरकाम के अथक प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात…

धमतरी 5 मार्च 2025। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए एक अरब 81 करोड़ 50  लाख की स्वीकृत राशि प्रदान की गई है, जबकि 16 करोड़ 77 लाख रुपये की संभावित व्यय राशि इस वर्ष निर्धारित की गई है, यह बजट सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, जल संसाधन, सिंचाई परियोजनाओं और अन्य बुनियादी विकास कार्यों में व्यय किया जाएगा।

सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम के लगातार प्रयास और संघर्ष के परिणाम स्वरूप सिहावा को यह महत्वपूर्ण बजट प्राप्त हुआ है,उन्होंने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट क्षेत्र की दीर्घकालिक विकास योजनाओं को गति देने में सहायक होगा।

*विधायक अंबिका मरकाम का संकल्प : सिहावा का समग्र विकास ही प्राथमिकता…*

विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि इस बजट के माध्यम से सिहावा विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा,उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सड़क, जल संसाधन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में ठोस कार्य किए जाएंगे, जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

“मेरा संकल्प है कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक तक विकास की किरण पहुंचे,यह बजट हमारे क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा और क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाएगा, मैं सदन से सड़क तक आपके अधिकारों और विकास के लिए संघर्षरत रहूंगी।

उन्होंने कहा कि लंबित विकास कार्यों को भी शीघ्र स्वीकृत कराने के लिए वे निरंतर सरकार और मंत्रियों से संपर्क में रहेंगी।

*सिहावा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत प्रमुख विकास कार्य…*

1. सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य

मोहरा-सराईभरदर मार्ग: 30.00 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य।

साकरा, घटुला, बेलरगांव, जैतपुरी मार्ग (मुख्य जिला मार्ग): पुल-पुलिया सहित 30 किलोमीटर का टू-लेन चौड़ीकरण।

केरेगांव से गट्टाशिल्ली-बिरगुड़ी मार्ग: सड़क निर्माण कार्य।

नगरी-सिहावा-बोराई (राज्य मार्ग क्रमांक 23): किमी 98/10 पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नवीन पुल निर्माण।

मेधा-सिंगपुर-दुगली मार्ग: पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण (लंबाई 24 किलोमीटर, राज्य मार्ग)।

भुमका-बेलरगांव-कसपुर-सीतानदी मार्ग: पुल-पुलिया सहित (लंबाई 7 किलोमीटर, 14/8 से 21/6)।


2. जल संसाधन एवं सिंचाई परियोजनाएं

मुरुमसिल्ली बांध सुधार कार्य (₹2765 लाख, इस वर्ष ₹200 लाख व्यय संभावित)।

सोंडुर परियोजना (फेज-3) (₹8500 लाख, इस वर्ष ₹200 लाख व्यय संभावित)।

ग्राम सेमरा-देवरी नाला पर स्टैंप डैम निर्माण (₹380 लाख, इस वर्ष ₹50 लाख व्यय संभावित)।

बेलरगांव जलाशय एवं नहर जीर्णोद्धार कार्य (₹295 लाख, इस वर्ष ₹20 लाख व्यय संभावित)।

सोंडुर जलाशय के तहत प्रदाय एवं वितरक नहरों में सुधार (₹300 लाख, इस वर्ष ₹100 लाख व्यय संभावित)।

सोंडुर परियोजना के अंतर्गत विभिन्न नहरों में मिट्टी एवं लाइनिंग कार्य (₹298 लाख, इस वर्ष ₹100 लाख व्यय संभावित)।

खम्हरिया माइनर, रानीगांव माइनर, उमरगांव माइनर, पावद्वार माइनर, हिर्रीडीही माइनर-1 एवं 2 (₹299 लाख, इस वर्ष ₹100 लाख व्यय संभावित)।

सिहावा वितरक शाखा: गढ़डोंगरी माइनर, भोथा पारा माइनर, सीतानदी माइनर-1 एवं 2 (₹298 लाख, इस वर्ष ₹100 लाख व्यय संभावित)।


3. पुल निर्माण कार्य

नगरी- जबर्रा मार्ग पर कजल नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।

ग्राम करखा से हशोदा मार्ग पर सोंढूर नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।

विधायक अंबिका मरकाम की प्रतिबद्धता: जनता के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों की निगरानी

विधायक अंबिका मरकाम ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि इन सभी कार्यों की निगरानी वे स्वयं करेंगी, उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को स्थायी लाभ मिल सके।

“मेरा उद्देश्य सिहावा को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाना है,सरकार द्वारा स्वीकृत इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, जल संसाधन एवं पुल निर्माण को मजबूती मिलेगी,यह बजट हमारे क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगा, जिससे यातायात, कृषि, सिंचाई, एवं बाढ़ सुरक्षा में सुधार होगा,मैं सरकार का आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि विकास की यह धारा निरंतर बहती रहेगी।”

अंतिम संकल्प

विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में जागरूकता बनाए रखें और क्षेत्र की समस्याओं को आगे लाने में सहयोग करें,उन्होंने कहा कि अन्य लंबित कार्यों को भी स्वीकृत कराने के लिए वे लगातार राज्य सरकार और संबंधित मंत्रियों से संपर्क में रहेंगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जैसाकर्रा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में जिला पंचायत कर्मचारी की मौत

Follow Us चारामा/कांकेर, 21 मई 2025। कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में बुधवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

× Contact Us!