कांकेर दुधावा – निषाद समाज द्वारा ग्राम धनोरा के स्कूल मैदान में भक्त गुहा निषाद राज जयंती बड़ी धुम धाम से मनाया गया भक्त गुहा निषाद राज जयंती पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई और गुहा निषाद राज जयंती का शुभारंभ किया गया तथा बच्चों के द्वारा राम लक्ष्मण और सीता के साथ गुहा निषाद का एक झांकी निकाली गई और गुहा निषाद राज जयंती बड़ी धुम धाम से मनाया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि संजू गोपाल साहू के द्वारा गुहा निषाद राज के जीवनी के बारे में बताया गया संजू गोपाल ने बताया कि गुहा निषाद ने राम भगवान का पैर धोकर नदी पार करवाया था और वह आज निषाद समाज का गौरव हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया है इस लिए आज इसकी जयंती मनाया जा रहा है गुहा निषाद राज जयंती पर राम चरित मानस का भी आयोजन किया गया था और रामायण के माध्यम से गुहा निषाद के जीवनी पर आधारित रामायण कांड का भी बख्यान किया गया ।गुहा निषाद राज जयंती सात पंच क्षेत्रों पंच क्षेत्र भैसमुंडी,पंच क्षेत्र भिरौद, पंच क्षेत्र दुधावा, पंच क्षेत्र मांडाभरी, पंच क्षेत्र बरकई , पंच क्षेत्र सरोना, पंच क्षेत्र करप के बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए,इस अवसर पर संजु गोपाल साहू, जितेन्द्र नायक, फत्ते सिंह मरकाम, लक्ष्मण साहू, प्रेमु निषाद, नकुल निषाद,तितरा निषाद,सयीत राम भास्कर, जवाहरलाल साहू, कन्हैया लाल निषाद, रमेश निषाद,अनिप निषाद,चैतू राम निषाद, विजय कुमार निषाद, कमलेश कुमार निषाद, महेश कुमार निषाद, श्याम निषाद, हिरामन निषाद,सोमलाल निषाद, पुनित निषाद, एवं ग्राम पंचायत दुधावा के सरपंच श्याम बाई नेताम एवं निषाद समाज के बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे
Check Also
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
Follow Us चारामा:- नेशनल हाइवे-30 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक …