Tuesday, 16 September, 2025
Breaking News

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाईक की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आने से मंडी कर्मचारी की मौत

चारामा, कांकेर। शनिवार, 2 अगस्त 2025। चारामा नगर में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी पुरुषोत्तम सेन (उर्फ बघड़), उम्र 58 वर्ष, की एक मामूली बाइक की टक्कर के बाद ट्रक के पहियों के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना नेशनल हाईवे 30 पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने शाम करीब 4:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम सेन मंडी कर्मचारी थे और ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन खोकर वे सड़क पर गिर पड़े। उसी वक्त पीछे से आ रहा एक पेट्रोलियम टैंकर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।

स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत चारामा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नगर में शोक की लहर
पुरुषोत्तम सेन नगर के सम्मानित नागरिक माने जाते थे। वे लगभग 30 वर्षों से चारामा नगर की दुर्गा समिति के सक्रिय पदाधिकारी रहे हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी और सहयोग को नगरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

वे वर्तमान पार्षद रानू कमलेश सेन के चाचा थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG बगैर डिग्री इलाज का खेल, शिक्षक बना डॉक्टर घर में चला रहा क्लीनिक, प्रशासन ने मारा अवैध क्लीनिकों पर छापा,

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG आधी रात को सुनाई दिया बचाओ बचाओ की आवाज,युवक लापता,वन विभाग सक्रिय

Follow Us कांकेर, 15 सितंबर 2025 – जिले में आए दिन जंगली जानवरों की आमद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.