सुकमा जिले में नक्सल संगठन से जुड़े 9 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वालों में से 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 4 पर 5-5 लाख, 1 महिला पर 3 लाख और 1 महिला व 1 पुरुष पर 2-2 लाख का इनाम घोषित था।
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। इसके अलावा, पुलिस द्वारा अंदरूनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने और बढ़ते पुलिस दबाव के कारण उन्होंने हथियार डाल दिए।
आत्मसमर्पण कराने में कोंटा जिला पुलिस बल, डीआरजी, नक्सल सेल, आसूचना शाखा टीम और 02, 223 बटालियन सीआरपीएफ ने अहम भूमिका निभाई
सुकमा ब्रेकिंग :- 43 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Was this article helpful?
YesNo