रायपुर 20 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल विस्तार के लिए लम्बे समय से चल रहे इंतजार और सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया,छत्तीसगढ़ में आज यानी बुधवार 20 अगस्त को मंंत्रीमंडल का विस्तार होगा,दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव,अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे, तीनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की है,उससे पहले वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात ने कई चर्चाओं को जन्म दिए लेकिन आखिरकार अब मंत्रीमण्डल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है,बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के मुताबिक राजभवन में आज सुबह 10 :30 बजे से 11:30 बजे तक मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन किया गया है,जिसमें सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे जहां से वो सूरजपुर के लिए रवाना होंगे।
जानिए मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक राजेश अग्रवाल के बारे में…
राजेश अग्रवाल का जन्म 1966 में जो छत्तीसगढ़ में राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं, राजेश अग्रवाल वर्तमान में अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं,साल 2023 में जब उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया,तो उन्होंने राजनीतिक पकड़ रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव को करीबी अंतर हराकर सबको हैरत में डाल दिया,छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को सिर्फ 94 वोटों से पराजित किया।
राजेश अग्रवाल का जन्म सरगुजा ज़िले के अंबिकापुर में हुआ, जो स्वर्गीय चांदी राम अग्रवाल के पुत्र हैं, वर्ष 1983 में उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल,भोपाल से कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की,शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया।
सन 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा, तब उसके राजनीतिक जीवन में नया मोड़ आया और वे सरगुजा जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने लगे, जिसके मेहनत और समर्पण के बूते भाजपा ने उन्हें अंबिकापुर जैसी प्रतिष्ठित सीट सेअपना प्रत्याशी बनाया।
आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के बारे में जानिए…
गुरू खुशवंत साहेब का जन्म 27 मार्च 1989 को हुआ, जो छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, वे भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में आरंग विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य है, उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हुए आरंग विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की,चुनाव से तीन महीने पहले उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए, उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव में 94039 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया को 16538 मतों के अंतर से हराया।
दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत दुर्ग शहर के भाजपा विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, 2023 विधानसभा चुनाव में गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले दुर्ग में शानदार जीत दर्ज कर मोतीलाल वोरा के बेटे अरूण वोरा को 48697 मतों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की,2023 विधानसभा चुनाव में गजेंद्र यादव को 97,907 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के अरूण वोरा को 49,209 मत प्राप्त किए थे।
गजेंद्र यादव का जन्म…1978
पिता …स्व बिसराराम यादव
शिक्षा …पोस्ट ग्रेजुएशन, 2003 में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री प्राप्त की।
पता…दुर्ग
व्यवसाय…कृषि एवं व्यवसाय।

CG – मंत्रीमण्डल विस्तार का सस्पेंस हुआ खत्म,विधायक गजेंद्र यादव, गुरू खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल अब से कुछ देर बाद लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानिए उनके बारे में…
Was this article helpful?
YesNo