कांकेर 3 नवंबर 2025:- चारामा ब्लॉक के ग्राम लीलेझर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पूरा गांव को शोक में है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लीलेझर की है। गांव के बर तालाब में नहाने गए दो बच्चे 7 वर्षीय चंद्रहास कोरेटी और 9 वर्षीय सूर्यकांत परतेती तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बताते चले कि कल दोपहर की है। दोनों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे और खेलते–खेलते तालाब की ओर पहुंच गए, जो उनके घर से कुछ दूरी पर है। नहाने के दौरान अचानक दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और छटपटाने लगे। उसी समय तालाब में नहा रही एक महिला ने बच्चों को छटपटाते देख और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाई।
महिला की आवाज सुनकर पास में खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत दौड़कर तालाब के पास पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। दोनों की हालत बेहद गंभीर थी। आनन-फानन में उन्हें चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताते चले कि सूर्यकांत परतेती अपने मातापिता का एकलवता पुत्र था,पिता दुर्योधन परतेती जो किसानी का कार्य करते हैं। वहीं दूसरा बच्चा चंद्रहास कोरेटी, सूर्यकांत का भांजा था, जो बालोद जिले के ग्राम जिलेवाही का निवासी था। वह अपने मामा के घर रहकर यहां पढ़ाई कर रहा था।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दर्दनाक हादसा – तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।