चारामा (कांकेर)। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांकेर दौरा के बाद नगर चारामा के विश्राम गृह में आगमन हुआ।
भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मंत्री राजवाड़े आज कांकेर जिले के निरीक्षण दौरे पर थीं।
इस दौरान अंगार मोती स्व सहायता समूह, चारामा की महिलाओं ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने रेडी टू ईट बनाने का काम दिए जाने की मांग की। समूह की अध्यक्ष पूर्णिमा देवांगन ने बताया कि यह मांग पहले भी रखी जा चुकी है।
समूह में कुल 121 महिलाएं जुड़ी हैं, जो इस कार्य के जरिए रोजगार पाना चाहती हैं। महिलाओं ने मंत्री से निवेदन किया कि उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांकेर दौरा, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।