कांकेर शहर के मस्जिद चौक के पास युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कांकेर 3 नवंबर 2026:— कांकेर शहर के बीचों–बीच मस्जिद चौक के पास चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में आयुष नाम का युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चाकूबाजी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनमोल सारथी को गिरफ्तार कर लिया है।

