कांकेर, 8 नवंबर 2025 :- कांकेर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दूसरे जिले से अपने जीजा के यहाँ मजदूरी करने आए एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना हल्बा चौकी क्षेत्र के ग्राम किलेपार की है। यहाँ मजदूरी करने वाले अधेड़ व्यक्ति संतु राम देशमुख का शव उसके जीजा के ही घर के पास खून से लथपथ हालत में मिला। शव को केले और बोरे से ढका गया था। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।
बताया गया है कि मृतक संतु राम देशमुख, बालोद जिले के अंडा का निवासी था और पिछले एक साल से अपने जीजा हेमचंद वर्मा के यहाँ रहकर मजदूरी कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शांत स्वभाव का व्यक्ति था। हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे ग्राम में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही नरहरपुर और हल्बा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँची और घटना के हर पहलू की गहन जांच में जुट गई है। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
