रायगढ़ 03 दिसंबर 2025। बुधवार तड़के करीब सुबह 4 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान दो प्रधान आरक्षकों के बीच हुई विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। इसी दौरान प्रधान आरक्षक के एस लादेर ने अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर गोली चला दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद आरोपी प्रधान आरक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रायगढ़ पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरपीएफ पोस्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल घटना से रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मचा हुआ है, और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच आगे बढ़ाएंगे।

CG – दो जवानों के बीच विवाद,एक ने दूसरे पर चलाई गोली,हेड कांस्टेबल की मौत,आरोपी जवान अरेस्ट…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।