शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कांकेर 27 अक्टूबर 2026आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को युवती के नाबालिग होने की जानकारी थी। इसके बावजूद उसने प्रेम और शादी का झांसा देकर फरवरी 2026 से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इससे युवती गर्भवती हो गई।
पीड़िता की शिकायत पर आमाबेड़ा पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार निर्मलकर, निवासी कोलियारी आवासपारा, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी संतोष जैन के पर्यवेक्षण में की गई। मामले की जांच आमाबेड़ा पुलिस कर रही है।

